शादी की अफवाहों के बीच बॉयफ्रेंड के साथ आइरा खान ने की ट्रैकिंग, शेयर की रोमांटिक फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 12:14 AM IST

Ira Khan social media post: आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। आइरा और नुपुर की शादी के कयास भी लगाए जा रहे हैं। इन कयासों के बीच आइरा ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रेकिंग की कुछ फोटोज शेयर की हैं।

Ira Khan post with Nupur Shikhare: आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। आइरा ने हाल ही में नुपुर को अपनी दादी जीनत हुसैन से मिलवाया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शादी की अफवाहों के बीच आइरा ने सोशल मीडिया पर नुपुर के साथ ट्रैकिंग की फोटोज शेयर की है। फोटो में दोनों किसी पहाड़ के टॉप पर हैं और पीछे काफी हरियाली नजर आ रही है। नुपुर और आइरा के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। गौरतलब है कि नुपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं। आइरा नुपुर के साथ सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन या फैमिली सेलिब्रेशन के फोटोज शेयर करती हैं। इसके अलावा वह मेंटल हेल्थ पर भी सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाती हैं।

End of Article