चार दिन पहले धर्मेंद्र ने की थी लता मंगेशकर से बात, निधन के बाद कहा- 'डर अब दर्द में बदल गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2022, 06:12 PM IST

Dharmendra on Lata Mangeshkar Demise: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से धर्मेंद्र भी काफी ज्यादा दुखी हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें जिस बात का डर था अब वह दर्द में तबदील हो गया है।

Dharmendra on Lata Mangeshkar Demise: लता मंगेशकर के निधने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी, फैंस सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरीके से स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, वेट्रन एक्टर धर्मेंद्र भी लता मंगेशकर के निधन से बेहद दुखी हैं। धर्मेंद्र ने Times Now Navbharat से कहा, 'चार दिन पहले मैंने बात की थी। डॉक्टर्स से भी मैं उनके बारे में पूछता था कि कैसी हैं वह। क्या ठीक हो जाएंगी? मैं भी उनके लिए सलामती दुआ करता था। ऐसी महान बहन, सिंगर, ऐसी आवाज अब नसीब नहीं होगी। वह हर त्योहार में कुछ न कुछ भेजती रहती थीं। वह मुझसे बहुत प्यार करती थीं। ऐसा होने का डर था अब ये डर दर्द में बदल गया। बात-बात पर अब वो मुझे हमेशा याद आएंगी। आज मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं।'

End of Article