Koffee with Karan 7 की पहली गेस्ट होंगी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर नहीं रणवीर सिंह के साथ बनाएंगी जोड़ी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 07:19 PM IST

Koffee with Karan season 7 First guest: करण जौहर का मोस्ट फेमस शो कॉफी विद करण अपने बहुप्रतीक्षित नए सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। इसी बीच चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं कि आखिर पहला सेलिब्रिटी गेस्ट कौन होगा?

Koffee with Karan season 7 Update: करण जौहर जल्द ही सुपरफेमस कॉफी के फ्रेश और लेटेस्ट एपीसोड्स के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। कॉफी विद करण का नया सीजन चर्चा में हैं। जी हां, करण जौहर का मोस्ट फेमस शो कॉफी विद करण अपने बहुप्रतीक्षित नए सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। इस बार एक्सक्लूसिवली डिज्नी + हॉटस्टार पर यह दिखाया जाएगा। इसी बीच पहले सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। अब खबर सामने आई है कि आलिया भट्ट, करण जौहर की पहली गेस्ट होने वाली हैं। खास बात ये है कि आलिया को कॉफी विद करण-7 में रणवीर सिंह के साथ देखा जाएगा। दोनों एकसाथ करण जौहर के शो की पहली गेस्ट जोड़ी बनेंगे। जैसा कि हम जानते हैं करण जौहर ने 5 साल के अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी की है। निर्देशक के तौर पर वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ला रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

End of Article