New Song DUPATTA Video: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ की खूब चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शक फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जुग जुग जीयो फिल्म का तीसरा पार्टी नंबर ‘दुपट्टा’ (Duppata) सॉन्ग भी आउट हो गया है, जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में कियारा अपनी अदाओं और वरुण धवन अपने डांस का जादू बिखेरते नजर आ रहे हैं। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दुपट्टा सॉन्ग में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के अलावा मनीष पॉल और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में इन सभी स्टार्स के अलावा दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर भी नजर आने वाली हैं, जो लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
End of Article
