आइरा खान की बर्थडे पार्टी में नजर आई फातिमा सना शेख, आमिर खान के साथ फिर जुड़ा नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 05:19 PM IST

Fatima Sana Sheikh in Ira Khan Birthday: आमिर खान की बेटी आइरा खान के बर्थडे पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में आइरा के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आ रही हैं।

Fatima Sana Sheikh in Ira Khan Party: आमिर खान और किरण राव ने साल 2021 में अलग हो गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि फातिमा सना शेख के कारण आमिर और किरण के रिश्ते में दरार आई है। अब फातिमा सना शेख को आमिर खान की बेटी आइरा खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई थीं। एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। आइरा ने सोशल मीडिया पर अपनी बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की है। एक फोटो में आइरा फातिमा सना शेख को किस करती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि फातिमा सना शेख ने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में साथ काम किया था। वहीं, आइरा की बर्थडे पार्टी में आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव दोनों शामिल थे। बर्थडे पार्टी में आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की है।     

End of Article