Vicky Kaushal on Katrina Kaif Complete 20 Years: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। कटरीना कैफ के इस इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने पर उनके पति और बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने काफी खुश हैं। हाल ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान विक्की कौशल ने कटरीना कैफ से शादी करने के बाद उनकी लाइफ कितने बदलाव हुए हैं, इस बारे में खुलकर बात की है। विक्की कौशल ने यहां तक बताया कि उन्होंने कटरीना कैफ से बहुत कुछ सीखा है।
द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में विक्की कैशल (Vicky Kaushal) ने कटरीना कैफ के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने कहा, 'ये काफी इंस्पायर करने वाले हैं। मैं उन्हें एक इंसान के तौर अच्छी तरह से जानता हूं और वो एक फाइटर हैं। जब चीजें उनके फेवर में काम नहीं करती हैं तो उन्हें अपनी ओर करने की पूरी कोशिश करती हैं। मैं उनसे बहुत कुछ सीखा है।' विक्की कौशल ने आगे कहा, 'हम दोनों काफी अलग हैं। मैं चिल करता हूं लेकिन वो एक फाइटर हैं और हमेशा अटैक करने के लिए तैयार रहती हैं। इन 20 सालों में कटरीना कैफ ने काफी कुछ अचीव किया है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देख गया है। बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल स्टारर का जादू नहीं चल पाया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने अब तक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
