बॉलीवुड

Mahavatar की रिलीज डेट टलने से King को फायदा, 2026 में आएगी शाहरुख खान की मूवी

King movie to release on Christmas 2026: विक्की कौशल की नई फिल्म महावतार को लेकर हाल ही में ऐसी खबर सामने आई है कि ये फिल्म 2027 के लिए आगे बढ़ गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महावतार के आगे बढ़ने से शाहरुख खान की किंग को फायदा हो गया है, जो क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होगी।

Image

Image Source: Mahavataar Movie

King movie to release on Christmas 2026: टाइम्स नाउ नवभारत ने कुछ देर पहले ही आपको इस बात की जानकारी दी थी कि विक्की कौशल स्टारर फिल्म महावतार की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। पहले ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स इसे 2027 में रिलीज करेंगे। महावतार की रिलीज डेट में हुए बदलाव से शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग को फायदा होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म किंग के मेकर्स महावतार की रिलीज डेट पर अपनी मूवी लाने की सोच रहे हैं।

सुहाना खान को किंग से लॉन्च करेंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान अपने बैनर तले इन दिनों फिल्म किंग बना रहे हैं। इस फिल्म से वो सुहाना खान को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। सुहाना खान के लिए किंग खान एक मल्टीस्टारर बिग बजट मूवी बना रहे हैं, जिसको एक अच्छी रिलीज डेट की आवश्यकता थी। महावतार की रिलीज डेट टलने के बाद फिल्म किंग के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज करेंगे। क्रिसमस के दौरान बॉलीवुड फिल्में अच्छा कारोबार करती हैं, जिस कारण किंग खान ने इस मौके पर किंग लाने का फैसला लिया है।

लव एंड वॉर की वजह से टली फिल्म महावतार की रिलीज डेट

विक्की कौशल इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग डेट्स एक्सटेंड हो गई हैं, जिस कारण वो महावतार को तय वक्त पर शुरू नहीं कर पाएंगे। यही कारण है कि महावतार की शूटिंग डेट्स आगे बढ़ा दी गई हैं। खबरों के अनुसार, महावतार के मेकर्स इसे 2027 की शुरुआत से शुरू करने की सोच रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article