Vicky Kaushal Dances on Sheila Ki Jawani: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें विक्की कौशल, राखी सावंत के साथ कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान भी उनके साथ नजर आ रही हैं। हालांकि राखी सांवत के डांस के चलते विक्की कौशल का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने से जरा सा ही बचते हैं। दरअसल राखी और विक्की साथ में डांस कर रहे होते हैं, तब ही राखी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती हैं और नाचते-नाचते विक्की से टकरा जाती हैं, जिसके बाद सारा अली खान विक्की को कहती हैं, ' डांस करो जरा बचके..।' विक्की कौशल का ये वीडियो IIFA अवॉर्ड 2023 का है जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
राखी की वजह से गिरते-गिरते बचे विक्की
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के गाने 'शीला की जवानी' पर नाचते हुए काफी प्यारे लग रहे हैं। ब्लैक सूट में एक्टर का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं रेड ड्रेस में राखी सावंत एक्टर के साथ नाचते हुए काफी खुश लग रही हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के लिए एक यूजर ने लिखा, 'भाई ध्यान से वो राखी है, अच्छे-अच्छों के गिरा चुकी है..' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'कैटरीना के गाने पर केवल विक्की ही उनको टक्कर दे सकते हैं।' सोशल मीडिया पर ये डांस वीडियो सुर्खियों में बनी हुई है।
2 जून को रिलीज होगी विक्की-सारा की फिल्म
एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' अगले महीने की शुरुआत में 2 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के दो ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिए हैं। इसके सआथ ही फिल्म के गानों को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
