Vicky-Akshay in Rifts for film on Operation Sindoor: कुछ दिनों पहले जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' जारी किया। इस ऑपरेशन में उन्होंने पाकिस्तान में बसे आतंकियों के कई ठिकानों ढेर किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद ही बॉलीवुड में मौजूद कई बड़े-बड़े एक्टर्स भी एक फिल्म बनाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने को लेकर अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच लड़ाई होने की अफवाहें सामने आई हैं। इन अफवाहों पर जानी-मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने इन अफवाहों की सच्चाई से पर्दा हटाया है।
ट्विंकल खन्ना हमेशा से ही अपने मजाकिया रिप्लाई के लिए जानी-जाती हैं। अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने को लड़ाई होने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया। ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'मैं जब पढ़ा कि फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए अक्षय कुमार और विक्की कौशल के बीच बहस चल रही है। इसलिए मैंने सीधे अक्षय से पूछा तो उन्होंने इन सभी अफवाहों को गलत बताया। अक्षय की बात सुनकर मुझे यकीन हुआ।' ट्विंकल खन्ना ने आगे कहा, 'मैं आयोडीन सलूशन में पनीर की जांच करती हूं - लेकिन सच्चाई का लिटमस टेस्ट क्या है?'
'ऑपरेशन सिंदूर' होने के बाद से ही बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउसेस इसपर एक फिल्म बनाने के लिए बेताब नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। बता एन यह ऑपरेशन भारतीय सेना ने 7 मई के दिन किया था।
