बॉलीवुड

Vicky Kaushal और उनकी फैमिली को लालबागचा राजा के VIP दर्शन करना पड़ा भारी, भीड़ में हुई धक्का-मुक्की

Vicky Kaushal Mobbed At Lalbaughcha: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को हाल ही में मुंबई में अपने पेरेंट्स के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया। इस दौरान उन्हें गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए भारी भीड़ का सामना करना पड़ा।

Image

Vicky Kaushal

Vicky Kaushal Mobbed At Lalbaughcha: बॉलीवुड इंडस्ट्री के ज्यादातर सेलेब्स मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया। विक्की कौशल का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां वीना और शाम कौशल के साथ दिखाई दिए। विक्की कौशल के साथ उनकी फैमिली को भी लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। विक्की कौशल के फैन्स इस बात से हैरान हैं कि वीआईपी दर्शन के बाद विक्की कौशल को भीड़ ने बुरी तरह घेर लिया।

विक्की कौशल अपनी मां वीना कौशल और पिता शाम कौशल को भक्तों की भीड़ से निकालते हुए दिखाई दिए। लालबागचा राजा की एक झलक पाने के लिए मशहूर हस्तियों को भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को यह बात काफी पसंद आ रही है कि भगवान के दर्शन करने के लिए सभी के साथ एकसमान जैसा बर्ताव किया जा रहा है। विक्की कौशल का ये वीडियो काफी ध्यान खींच रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज हुई है। ये फिल्म अब तक 4 से 5 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ 2017 की मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्या ने किया है। इसके अलावा विक्की कौशल को आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article