बॉलीवुड

AI के जादू से बदला Kiara Advani और Sidharth Malhotra का अंदाज, तस्वीर देख रह जाएंगे दंग

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Pic: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो को देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

Image

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया लुक (pic credit-instagram)

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Pic: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म द वन का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म द वन का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर आप पक्का दंग रह जाएंगे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-सॉल्ट एंड पेपर लुक में Akshaye Khanna ने हिलाया इंटरनेट, लोग बोले- 'जलवा है भाई का...')

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया लुक

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैंस को दिखाया है कि अगर वे 80 के दशक के बॉलीवुड कपल होते तो कैसे नजर आते। कियारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चल रहे AI ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपनी और सिद्धार्थ की एक रेट्रो तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों 80 के दशक के बॉलीवुड कपल की तरह नजर आ रहे हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। कियारा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर AI से बनाई गई एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह सिद्धार्थ के साथ 80 के दशक के अंदाज में नजर आ रही हैं। सिद्धार्थ ने डबल डेनिम आउटफिट के साथ डार्क एविएटर चश्मा पहना है। वहीं, कियारा पिंक कलर की ड्रेस, पफ स्लीव्स, बड़े हूप ईयररिंग्स और चूड़ियों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में दोनों का पूरा लुक पुराने दौर के बॉलीवुड की याद दिला रहा है। कियारा ने इस पोस्ट के साथ सिद्धार्थ की आने वाली फिल्म द वन का रोमांटिक गाना ‘समझो ना’ भी लगाया है।

kiara advani sid ai

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नया लुक (pic credit-instagram)

कियारा और सिद्धार्थ का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों ‘शेरशाह’ (2021) में साथ काम करने के दौरान करीब आए थे। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री और प्रमोशन के दौरान उनकी नजदीकियों ने डेटिंग की खबरों को हवा दी थी। हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा। कई सालों की चर्चा के बाद कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में जैसलमेर में एक निजी समारोह में शादी कर ली।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article