Vikram Gokhale Health Update: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की हालत बेहद गंभीर है। वो पुणे के अस्पताल में पिछले 2 हफ्तों से भर्ती है। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। हालांकि अभी तक उनके परिवार की तरफ से अभिनेता की तबीयत को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता का हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एक्टर पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कुछ दिनों पहले ही भर्ती हुए थे। उनकी हालत काफी क्रिटिकल है। इस खबर को जानने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। गोखले अपनी पत्नी के साथ पुणे में रहते थे।
77 वर्षीय विक्रम गोखले ने साल 2016 में मराठी सिनेमा से अपने गले की परेशानियों की वजह से रिटायरमेंट ले लिया था। विक्रम गोखले ने अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है।
विक्रम गोखले की हालत गंभीर
विक्रम गोखले सिनेमा जगत के जाने माने अभिनेता हैं। वो हर बात पर अपनी राय बेबाक अंदाज से रखते हैं। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि मैं अपने दोस्त अमिताभ बच्चन का शुक्रिया कहूंगा, जिन्होंने स्ट्रगल के दिनों में मेरा साथ दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। उनके काम को पहचान हम दिल दे चुके सनम, अग्निपथ और खुदागवाह जैसी फिल्मों से मिली थी। उन्होंने हिंदी के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। एक्टर को साल 2010 में मराठी फिल्म अनुमति के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था।। 2010 में उन्होंने मराठी फिल्म Aaghat से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। एक्टर हाल ही में शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी की फिल्म निकम्मा में नजर आए थे।
