बॉलीवुड

Animal से लीक हुआ Ranbir Kapoor का खतरनाक लुक, खून से लथपथ दिखे बर्फी बॉय

Ranbir Kapoor Look LEAK from Animal: कलाकार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोग बोल रहे हैं कि रणबीर कपूर एनिमल से दर्शकों को चौंका देंगे।

Image

Animal से लीक हुआ Ranbir Kapoor का खतरनाक लुक, खून से लथपथ दिखे बर्फी बॉय

Ranbir Kapoor Look LEAK from Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म एनिमल में व्यस्त हैं। फिल्म एनिमल (Animal) का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वंगा कर रहे हैं, जो शाहिद कपूर के साथ कबीर सिंह जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर एक गैंगस्टर का किरदार निभाते दिखेंगे, जो अपने पारिवारिक रिश्तों में उलझा हुआ है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर का फिल्म में हटकर लुक दिखाई देगा, जो उनके कैरेक्टर को सपोर्ट करता है।

बॉलीवुड के गलियारों से सामने आई इन खबरों पर पक्की मुहर भी लग गई है क्योंकि एक्टर रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सेट से लीक हुई हैं, जिनमें वो खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर के चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें और दाढ़ी है, जो उन पर काफी अच्छी लग रही है। रणबीर कपूर को दर्शकों ने इतने खतरनाक लुक में पहले कभी नहीं देखा है। रणबीर कपूर का ये लुक इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहा है। आप इन तस्वीरों को नीचे देख सकते हैं...

कुछ दिनों पहले ही पिता बने हैं रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कुछ दिनों पहले ही एक छोटी से बेटी जन्म दिया है। बेटी और पत्नी को घर ले जाने के बाद रणबीर कपूर प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हो गए हैं। साल 2022 में रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र जैसी सुपरहिट फिल्म दी है, जिसने जमकर कमाई की थी। फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ब्रह्मास्त्र 2022 की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म है, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वैसे आपको रणबीर कपूर का एनिमल लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article