बॉलीवुड

वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' के ट्रेलर की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा, 2024 के अतं में दस्तक देगी फिल्म

Varun Dhawan's 'Baby John' Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) का धमाकेदार टीजर निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले रिलीज किय था और तभी से फैन्स ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक 'बेबी जॉन' की ट्रेलर लॉन्च डेट सामने आ गई है।

Image

Varun Dhawan's Baby John Trailer on This Date

Varun Dhawan's 'Baby John' Trailer Release Date: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) कुछ दिनों पहले रिलीज हुई वेब सीरीज 'सिटाडेल हनी बन्नी' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को देखा गया था। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। 'सिटाडेल हनी बन्नी' को अपार सफलता मिलने के बाद अब वरुण धवन अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। टीजर रिलीज होने के बाद वरुण धवन के फैन्स 'बेबी जॉन' के ट्रेलर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'बेबी जॉन' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।

इस दिन रिलीज होगा वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का धांसू ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का ट्रेलर 9 दिसंबर के दिन लॉन्च किया जाएगा। मेकर्स ने ट्रेलर को बड़े लेवल पर पेश करने की प्लानिंग की है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी। कुछ दिनों पहले रिलीज गए 'बेबी जॉन' के टीजर को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में वरुण धवन का डबल रोल देखने को मिलेगा।

'बेबी जॉन' को साउथ डायरेक्टर एटली कुमार के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन कालीस ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामीका गब्बी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड विलेन का रोल निभा रहे हैं। फिल्म इसी साल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के खास मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article