बॉलीवुड

Varun Dhawan की VD 18 में हुई इस 'जवान' एक्ट्रेस की एंट्री, फिल्म हिट कराने के लिए Atlee ने खेला दांव

Jawan Actress Joins Varun Dhawan In VD 18: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन इन दिनों 'वीडी 18' फिल्म की तैयारी में लगी हुई हैं। खास बात तो यह है कि एटली के निर्देशन में तैयार हो रही इस फिल्म में अब 'जवान' एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा की भी एंट्री हुई है।

Image

वरुण धवन की VD18 में हुई इस हसीना की एंट्री

Jawan Actress Joins Varun Dhawan In VD 18: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। आखिरी बार एक्टर 'बवाल' में नजर आए थे, जो कि दर्शकों को खासा इंप्रेस नहीं कर पाई। लेकिन अब वह अपनी किस्मत को चमकाने के लिए एटली (Atlee) के साथ फिल्म 'वीडी18' (VD18) कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। खास बात तो यह है कि अब मूवी में 'जवान' एक्ट्रेस की भी एंट्री होगी जो पहले भी एटली के साथ काम कर चुकी हैं।

वरुण धवन (Varun Dhawan) की 'वीडी18' (VD18) में कदम रखने वाली यह हसीना कोई और नहीं बल्कि 'जवान' की ईरम यानी सान्या मल्होत्रा हैं। सान्या मल्होत्रा, वरुण धवन की फिल्म में कैमियो करती नजर आएंगी। उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनका किरदार बेहद अहम होने वाला है। इस बारे में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने कहा, "एटली के कहने पर सान्या कैमियो के लिए तुरंत तैयार हो गईं। 'जवान' में एटली संग काम करने का एक्ट्रेस का अनुभव अच्छा था, ऐसे में वह फिल्म को बिल्कुल नहीं ठुकराना चाहती थीं। इस कैमियो के जरिए सान्या मल्होत्रा एटली का आभार भी व्यक्त करेंगी। उन्होंने वरुण धवन के साथ कुछ सीन भी शूट कर लिये हैं।"

बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) की अपकमिंग फिल्म'वीडी18' (VD18) एक एक्शन पैक्ड मूवी होने वाली है, जिसमें एक्टर पुलिस ऑफिसर के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि इस एक्शन पैक्ड मूवी में लोगों को भावनाओं का उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म में कीर्तिक सुरेश, वरुण धवन की पत्नी का किरदार अदा करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article