बॉलीवुड

'Border 2': भैरव सिंह के बेटे का किरदार निभाएंगे Varun Dhawan !! सिनेमाघरों में फिर लगेंगे 'ये धरती मेरी मां है...' के नारे

Varun Dhawan Role in Border 2: सनी देओल की आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' में अब बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की एंट्री हो गई है। वरुण धवन मकी एंट्री होते ही कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि वो फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

Image

Varun Dhawan and Sunny Deol

Varun Dhawan Role in Border 2: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने शुक्रवार के दिन फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की बटालियन में वरुण धवन की धमाकेदार एंट्री कराई। वरुण धवन को फिल्म में एक फौजी के किरदार में देखा जाएगा। सनी पाजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण धवन (Varun Dhawan) को इंट्रोड्यूस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'फौजी वरुण धवन का 'बॉर्डर 2' की बटालियन में स्वागत है।' फैन्स 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एंट्री से बेहद खुश हैं।

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एंट्री होने के बाद से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म में उन्हें सुनील शेट्टी के बेटे के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सुनील शेट्टी ने भैरव सिंह का किरदार अदा किया था। उनका फेमस डायलॉग 'ये धरती मेरी मां है...' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। हालांकि इस बारे में अभी तक वरुण धवन की ओर से रिएक्शन नहीं आया है लेकिन फिल्म का हिस्सा बनने पर उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की है। सनी देओल के साथ काम करने के लिए वरुण धवन बेताब हैं। बता दें जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

वरुण धवन और सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह करने वाले हैं। इस फिल्म को निधि दत्ता ने लिखा है। फिल्म को भूषण कुमार, क्रिशन कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'बॉर्डर 2' की कहानी लोंगेवाला की लड़ाई में उसी सेटिंग में रखी गई है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article