बॉलीवुड

आयुष्मान खुराना की 'थामा' को लेकर आया नया अपडेट, फिल्म में होगी वैंपायर और भेड़िए की भिड़ंत

Ayushmann Khurrana Film thama Update: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म थामा इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच आयुष्मान खुराना की मूवी को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसे जान आप खुशी से खिलखिला उठेंगे।

Image

pic source-google

Ayushmann Khurrana Film thama Update: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की आने वाली मूवी थामा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। जब मेकर्स ने इस मूवी का ऐलान किया था तब से लोग इसके लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना एक वैंपायर के रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। इस बीच अब थामा से वरुण धवन का नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि वो आयुष्मान की मूवी में कैमियो करने वाले हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

भेड़िए और वैंपायर में होगी टक्कर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन का फिल्म थामा में रोल 'स्त्री 2' से कहीं ज्यादा बड़ा है। फिल्म के लिए उन्होंने 6 दिन तक शूटिंग की है तो उनका किरदार कहानी में काफी अहम और दमदार होगा। फिल्म में वरुण बतौर भेड़िया और आयुष्मान खुराना बतौर वैम्पायर आपस में भिड़ेंगे, और ये फाइट सीन कमाल का होगा। इसे मार्च-अप्रैल में शूट किया गया, जिसमें गजब के वीएफएक्स और शानदार विजुअल्स हैं। ये सीन फिल्म का सबसे बड़ा हाइलाइट होने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद अब फैंस फिल्म थामा को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

इस फिल्म में धमाल मचाएंगे वरुण धवन

बताते चलें कि श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 में वरुण धवन ने धांसू कैमियो किया था। अब वरुण फिल्म थामा में गर्दा उड़ाने वाले हैं। इसके अलावा वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में हैं। वरुण की इस मूवी के लिए तमाम लोग एक्साइटेड हैं। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये मूवी गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर दस्तक देगी। साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी, जिसे देखकर सभी लोग गदगद हो गए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article