श्रद्धा कपूर ने इन मर्दों संग की थी खूब आशिकी, एक के साथ सालों तक लिव-इन-रिलेशन में रहकर भी तुड़वाया दिल

Shraddha Kapoor Linkups: हाल ही में एक यूजर द्वारा पूछे गए शादी के सवाल के बाद श्रद्धा कपूर चर्चा में आ गई हैं। अपने अब तक करियर में श्रद्धा कपूर को कई दफा प्यार हुआ है। आइए उनकी लव-लाइफ पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 7 2026, 09:59 IST
इन सेलेब्स से हुआ था श्रद्धा कपूर को प्यार...Image Credit : Instagram01 / 07

इन सेलेब्स से हुआ था श्रद्धा कपूर को प्यार...

Shraddha Kapoor's Love-Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री की स्टाइलिश और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर 38 साल की हैं। अपने फिल्मी करियर के साथ श्रद्धा कपूर ने अक्सर अपनी लव-लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन दिनों श्रद्धा कपूर भले ही राहुल मोदी को डेट कर रही हैं लेकिन इससे पहले भी उनका नाम कई मर्दों के साथ जुड़ा था। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ा था। इस लिस्ट पर डालिए एक नजर...

वनराज जावेरीImage Credit : Instagram02 / 07

वनराज जावेरी

वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर की दोस्ती बचपन की थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हालांकि लगभग 5 सालों तक रिश्ते में रहने के बाद वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर का ब्रेकअप हो गया था।

आदित्य रॉय कपूरImage Credit : Instagram03 / 07

आदित्य रॉय कपूर

वनराज जावेरी से अलग होने के बाद श्रद्धा कपूर की लाइफ में आदित्य रॉय कपूर ने एंट्री ली। दोनों को 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' के सेट पर प्यार हुआ था। ऐसा लग रहा था कि श्रद्धा और आदित्य एक-दूसरे से शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों का ब्रेकअप हो गया।

फरहान अख्तरImage Credit : Instagram04 / 07

फरहान अख्तर

आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर का दिल फरहान अख्तर पर आया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर कई महीनों तक लिव-इन में रहे थे। हालांकि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को यह रिश्ता कबूल नहीं था। इसके बाद दोनों ने धीरे-धीरे अलग होने का फैसला किया।

रोहन श्रेष्ठाImage Credit : Instagram05 / 07

रोहन श्रेष्ठा

फरहान अख्तर से अलग होने के बाद श्रद्धा कपूर को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ स्पॉट किया गया। श्रद्धा कपूर और रोहन एक रिलेशनशिप में रहे थे लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की सच्चाई दुनिया के सामने उजागर नहीं की।

रणबीर कपूरImage Credit : Instagram06 / 07

रणबीर कपूर

कई रिपोर्ट्स में रणबीर कपूर के साथ भी श्रद्धा कपूर का नाम जोड़ा गया था। हालांकि इन खबरों पर श्रद्धा और रणबीर ने कभी भी चुप्पी नहीं तोड़ी थी।

राहुल मोदीImage Credit : Instagram07 / 07

राहुल मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स को काफी पसंद भी है। अब देखना यह है कि श्रद्धा और राहुल इस साल शादी करते है या नहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!