बॉलीवुड

Atlee की Baby John में Salman Khan का कैमियो, Varun Dhawan ने बताया कितना बड़ा होगा भाईजान का इम्पैक्ट

Salman Khan Cameo in Baby John : बेबी जॉन में सलमान खान( Salman Khan) का कैमियो होने वाला है, अब इस खबर पर खुद वरुण ने जवाब दिया है। उन्होंने फैंस के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि भाईजान का कैमियो कितनी देर का होगा और कैसा होगा ।

Image

Salman Khan Cameo in Baby John

Salman Khan Cameo in Baby John : बॉलीवुड स्टार वरुण धवन( Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म बेबी जॉन ( Baby John) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जब से फिल्म का टीजर आया है तभी से फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ रहा है। जबरदस्त एक्शन और ड्रामा वाली इस फिल्म में वरुण धवन को देखने के लिए उनके चहेते इंतजार में बैठे हैं। इसी के साथ एक और खबर सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि बेबी जॉन में सलमान खान( Salman Khan) का कैमियो होने वाला है, अब इस खबर पर खुद वरुण ने जवाब दिया है।

दरअसल आज आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने वरुण धवन से पूछा कि -"बेबी जॉन में भाई का कैमियो कितनी मिनट का होगा" इस मजेदार सवाल पर वरुण ने कहा कि-" मिनट नहीं बोलूँगा इम्पैक्ट काफी ज्यादा महीनों तक रहेगा" । यह सुनकर पता चल रहा है कि फिल्म में भाईजाना का धमाकेदार कैमियो होने वाला है। सलमान खान सिंघम अगेन के बाद अब बेबी जॉन में दिखाई देंगे।

इसी के साथ फैन ने बेबी जॉन के ट्रेलर को लेकर भी सवाल किया, एक यूजर ने पूछा कि बेबी जॉन का ट्रेलर कब आएगा, तब वरुण ने कहा कि फिल्म 25 दिसम्बर को रिलीज हो रही है इससे पहले फिल्म का ट्रेलर आ जाएगा। बताते चले कि बेबी जॉन को अटली कुमार ने पत्नी प्रिया संग डायरेक्ट किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ वामीका गब्बी और कीर्ति सुरेश नजर आने वाली है। बेबी जॉन में जैकी श्रॉफ खूंखार विलेन बने हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article