Varun Dhawan And Dinesh Vijan Come Together For Mytho-Horror Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। वरुण धवन जल्द ही 'है जवानी तो इश्क होना है' मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और मौनी रॉय जैसी हसीनाओं के साथ नजर आएंगे। इसके साथ ही वरुण धवन का नाम 'लुका छुपी' के लिए भी सामने आया है। लेकिन वरुण धवन की फिल्म की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि उनके पास अब मूवीज की कतार लगने वाली है। दरअसल, 'भेड़िया 2' के अलावा वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिनेश विजान ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। उनकी ये मूवी माइथो-हॉरर होने वाली है।
वरुण धवन (Varun Dhawan) और दिनेश विजन से जुड़े सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है कि 'भेड़िया 2' से पहले दोनों ने माइथो-हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "वरुण धवन और दिनेश विजन जाहिर तौर पर 'भेड़िया 2' में साथ काम करेंगे। लेकिन उनकी इस फिल्म में थोड़ा देरी होने वाली है। 'भेड़िया 2' से पहले दोनों ने अब माइथो-हॉरर मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ मनोरंजन भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा।"
वरुण धवन (Varun Dhawan) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी और दिनेश विजन की बातचीत दो और स्क्रिप्ट पर चल रही है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "वरुण धवन और दिनेश विजान 2 और स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं। लेकिन माइथो-हॉरर इन सबमें उनका पहला प्रोजेक्ट होगा। हालांकि ये मैडॉक की किसी फिल्म का सीक्वल या हॉरर कॉमेडी का हिस्सा नहीं है। वरुण धवन और दिनेश विजान के बीच मूवी को लेकर बातचीत जारी है। लेकिन कोलाबोरेशन से जुड़ी सटीक जानकारी जुलाई तक मिल सकती है।"
