बॉलीवुड

Urvashi Rautela ने Aishwarya Rai और Priyanka Chopra के सामने टेके घुटने? एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा

Urvashi Rautela Post: एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

उर्वशी रौतेला का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

Urvashi Rautela Post: एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes) में अपना जलवा बिखेरा था। इस दौरान की फोटोज खूब वायरल हुई थी। इस बीच उर्वशी रौतेला फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। उर्वशी रौतेला को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में...(ये भी पढ़ें-Cannes Film festival 2026: नेपाल की फिल्म का बजा डंका, देखें पूरी विनर लिस्ट)

Urvashi Rautela pics

उर्वशी रौतेला का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

उर्वशी रौतेला का फूटा गुस्सा

उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने शानदार लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर कई ग्लैमरस गाउन पहने, जिनमें उनका ब्लैक वेलवेट गाउन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। यह आउटफिट मशहूर फैशन लेबल योलैंड ऑफिशियल ने डिजाइन किया था। इस गाउन में डीप नेकलाइन और भारी डिजाइनिंग देखने को मिली। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक AI से बनाई गई तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उर्वशी रौतेला की तुलना बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस जैसे ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण से की गई थी। तस्वीर में कुछ एक्ट्रेसेस को ऊंचे स्थान पर दिखाया गया था, जबकि आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और उर्वशी रौतेला को नीचे बैठा दिखाया गया।

छाई रहती हैं उर्वशी रौतेला

इस तस्वीर पर उर्वशी ने नाराजगी जताई और कहा कि हर एक्ट्रेस की अपनी मेहनत, सफर और किस्मत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि महिलाओं की तुलना करना और फैन वॉर फैलाना बंद करें। उर्वशी ने कहा कि हमें एक-दूसरे की सफलता और टैलेंट को सेलिब्रेट करना चाहिए, न कि नेगेटिविटी फैलानी चाहिए। कान में उर्वशी का एक और लुक भी काफी वायरल हुआ था। उन्होंने वियतनामी डिजाइनर ब्रांड जोलीपोली कॉउचर का खास गाउन पहना था। रेड कार्पेट पर बात करते हुए उर्वशी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जब भी वो विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं, तब वो सिर्फ उर्वशी नहीं बल्कि पूरा भारत बन जाती हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article