वर्ल्ड सिनेमा

Cannes Film festival 2026: नेपाल की फिल्म का बजा डंका, देखें पूरी विनर लिस्ट

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2026, 10:08 AM IST

Cannes Film festival 2026 Winner List: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो गया है और इस बार अवॉर्ड्स में कई हैरान करने वाले नाम सामने आए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बार कौन-कौन विनर रहा।

Image

कान्स 2026 विनर लिस्ट (Image Source: Cannes 2026 Event)

Cannes Film festival 2026 Winner List: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इन दिनों काफी चर्चा में है। कान्स 2026 से एक बाद एक स्टार्स के लुक सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स ने भी इस इवेंट में धमाल मचा दिया है। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का समापन हो गया है। इसके बाद से इवेंट से जुड़े कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की विनर लिस्ट भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस बार किसे कौन सा अवॉर्ड मिला है। (ये भी पढ़ें:Cannes 2026: बुजुर्ग फैन के साथ पोज देने के लिए Aishwarya Rai ने सिक्योरिटी को किया साइड, वीडियो ने खींचा ध्यान)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 विनर लिस्ट

पाम डी’ओर (सबसे बड़ा अवॉर्ड): फ्योर्ड– डायरेक्टर क्रिस्टियन मुंगियू

ग्रैंड प्रिक्स: Minotaur – आंद्रेई जव्यागिंतसेव

जूरी प्राइज: द ड्रीमेड एडवेंचर – वालेस्का ग्रिसेबैक

बेस्ट डायरेक्टर: जाविएर कल्वो और जाविएर अम्ब्रोसी (The Black Ball) और पावेल पावलिकोव्स्की (Fatherland)

बेस्ट एक्ट्रेस: वर्जिनी एफिरा और ताओ ओकामोटो (All of a Sudden)

बेस्ट एक्टर: इमैनुएल माकिया और वेलेंटिन कैम्पेन (Coward)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: ए मैन ऑफ हिज टाइम – इमैनुएल मारे

कैमरा डी’ओर (बेस्ट फर्स्ट फिल्म): Ben'Imana– मैरी-क्लेमेंटीन दुसाबेजाम्बो

शॉर्ट फिल्म पाम डी’ओर: फॉर द अपोनेंट्स – फेडरिको लुइस

अन सर्टेन रेगार्ड (Un Certain Regard) विनर्स

जूरी प्राइज: एलिफेंट्स इन द फॉग – अबिनाश बिक्रम शाह

स्पेशल जूरी प्राइज: आयरन बॉय – लुई क्लिची

बेस्ट एक्टर: ब्रैडली फियोमोना डेम्बीएसेट (Congo Boy)

बेस्ट एक्ट्रेसेस: मरीना दे ताविरा, दानिएला मरीन नावारो और मरियान्जेल विल्लेगास (Forever Your Maternal Animal)

इस फिल्म ने रचा इतिहास

कान्स 2026 अवॉर्ड्स में नेपाल की फिल्म एलिफेंट्स इन द फॉग (Elephants in the Fog) ने इतिहास रच दिया वर्जिनी एफिरा (Virginie Efira) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, अन सर्टेन रेगार्ड में इनका जलवा रहा। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article