Urmila Matondkar Ex husband got married: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने 4 फरवरी 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर (Mohsin Akhtar) से शादी की थी और शादी के करीब 8 साल बाद, 2024 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दायर की है। अब उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर अलग हो गए है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने फिर से शादी कर ली है। आइए पूरी जानते है इस रिपोर्ट में... (ये भी पढ़ें-'तेरे नाम'-'रंगीला' के सीक्वल को मिली हरी झंडी, Salman Khan-Urmila Matondkar की होगी वापसी?)

उर्मिला मातोंडकर के एक्स ने रचाई शादी (pic credit-instagram)
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने रचाई शादी
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति मोहसिन अख्तर मीर ने दूसरी शादी कर ली है। उर्मिला से अलग होने के करीब दो साल बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के साथ शादी की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उनकी निकाह सेरेमनी बेहद निजी और पारंपरिक अंदाज में हुई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर ने शादी की तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखी। उन्होंने कहा कि सच्चे इरादे, ईमानदार प्यार और धैर्य के साथ जिंदगी आगे बढ़ती है। मोहसिन ने अपनी पत्नी निधा भट्ट का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी जिंदगी में फिर से खुशियां और रोशनी लेकर आई हैं।
उर्मिला मातोंडकर ने लिखा पोस्ट
बताते चलें कि मोहसिन ने अपनी दिवंगत मां को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी मां का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और आज वह जहां भी होंगी, उनकी खुशी देखकर अच्छा महसूस होंगी। मोहसिन ने कहा कि वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं और हमेशा उनसे प्यार करते रहेंगे। बता दें कि मोहसिन अख्तर मीर और उर्मिला मातोंडकर ने 4 फरवरी 2016 को शादी की थी। हालांकि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं और सितंबर 2024 में उर्मिला ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। अब मोहसिन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए निधा भट्ट के साथ शादी कर ली।
