बॉलीवुड

'तेरे नाम'-'रंगीला' के सीक्वल को मिली हरी झंडी, Salman Khan-Urmila Matondkar की होगी वापसी?

Tere Naam and Rangeela's Sequel: एंटरटेनमेंट कंपनी ईरॉस इंटरनेशनल ने अब अपने बैनर तले बनी 'तेरे नाम' (Tere Naam) -'रंगीला' (Rangeela) सहित कई फिल्मों को फ्रेंचाइजी में तब्दील करने की बड़ी प्लानिंग कर ली है।

Image

सलमान खान-उर्मिला मातोंडकर (Pic Credit: Instagram)

Tere Naam and Rangeela's Sequel: 10 जून यानी बुधवार को लंदन के टेक वीक में बड़ी घोषणा की गई। ईरॉस इनोवेशन यानी एंटरटेनमेंट कंपनी ईरॉस इंटरनेशनल की ब्रांच ने तीन बड़ी पहलों पर आधारित एक बड़ा कंटेंट प्लान अनाउंस किया। ईरॉस ब्रह्मांड: एक नया सिनेमैटिक यूनिवर्स जो पौराणिक कथाओं (माइथोलॉजी) पर आधारित होगा। ईरॉस यूनिवर्स: इसमें भारतीय सिनेमा की पसंदीदा पुरानी फिल्मों को नई फ्रेंचाइजी कहानियों में बनाया जाएगा। खास बात यह है कि 'तेरे नाम' (Tere Naam) -'रंगीला' (Rangeela) के सीक्वल को भी हरी झंडी मिल गई है। तो चलिए जानते हैं कि 'तेरे नाम' और 'रंगीला' के सीक्वल में सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर की वापसी होती है या नहीं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Katrina Kaif ने देखा 'ऐल्फा' का टीजर, Alia Bhatt के लिए कही ये बात)

'तेरे नाम'-'रंगीला' सहित बनेंगे इन फिल्मों के सीक्वल

ईरॉस यूनिवर्स ने अब अपनी छह बड़ी फिल्मों को फ्रेंचाइजी के तौर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस लाइनअप में 'तनु वेड्स मनु - द नेक्स्ट चैप्टर', 'फोबिया', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'देसी बॉयज़', 'रंगीला' और 'तेरे नाम' जैसी फिल्में शामिल हैं। फैन्स भी अब इन फिल्मों के नेक्स्ट पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Alpha Cast Fees: आलिया भट्ट की फीस ने हिलाया बजट, बॉबी-शरवरी को मेकर्स ने थमाई चिल्लर)

Urmila Matondkar-Aamir Khan

Urmila Matondkar-Aamir Khan

बताया जा रहा है कि 'तेरे नाम' का स्पिरिचुअल सीक्वल तो बन रहा है लेकिन इसमें सलमान खान की राधे के किरदार में वापसी नहीं होगी। 'रंगीला' के सीक्वल में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर भी हिस्सा नहीं लेंगे। राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित 'रंगीला' फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। यह एक बड़ी म्यूजिकल हिट थी, जिसने उर्मिला को पूरे देश में स्टार बना दिया। वहीं दूसरी ओर साल 2003 में 'तेरे नाम' आई थी, जिसमें सलमान खान ने राधे का किरदार निभाया था, जो उनके करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस मानी जाती है। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म क्रिटिकल और कमर्शियल दोनों तरह से सफल रही थी।

'तनु वेड्स मनु 3' की हो गई घोषणा

दर्शकों के अंदर 'तनु वेड्स मनु - द नेक्स्ट चैप्टर' का जबरदस्त क्रेज है। इस फ्रेंचाइजी की बीती दोनों फिल्मों को फैन्स ने खूब पसंद किया है। कंगना रनौत और आर माधवन मुख्य को दोनों ही फिल्मों में अहम में रोल देखा गया है। अभी यह तय नहीं है कि दोनों कलाकार इस नई फिल्म में वापस आएंगे या नहीं। 'तनु वेड्स मनु - द नेक्स्ट चैप्टर' का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी, जिन्होंने ‘हीरामंडी’ और ‘द एम्पायर’ जैसी वेब सीरीज बनाई हैं। यह फिल्म रुद्राक सोमा ज्योति लिमिटेड के साथ मिलकर बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article