बॉलीवुड

ऑपरेशन सिंदूर की स्क्रिप्ट के लिए आपस में लड़ रहे हैं विक्की कौशल-अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना ने तुरंत खड़काया पति को फोन

Akshay Kumar-Vicky Kaushal not Fighting for Operation Sindoor: सोशल मीडिया पर फिल्म ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस से एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भी परेशान हो गई। अभिनेत्री ने बताया कि क्या अक्षय कुमार और विक्की कौशल सच में फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए लड़ रहे हैं। अपने लेटेस्ट आर्टिकल में अभिनेत्री कुछ इस तरह खुलासा किया।

Image

Akshay Kumar-Vicky Kaushal not Fighting for Operation Sindoor

Akshay Kumar-Vicky Kaushal not Fighting for Operation Sindoor: बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ( Twinkle Khann) बेशक से फिल्मों से दूर रहती हो लेकिन वह अपने विचारों को अक्सर साझा करती रहती हैं। ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में अपने आर्टिकल में ऑपरेशन सिंदूर पर बन रही बॉलीवुड फिल्म का ज़िक्र किया। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और अक्षय कुमार के नाम को लेकर बहस चल रही है। दूसरी तरफ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाएगा यह चर्चा में बना हुआ है। जब एक्ट्रेस ट्विंकल को पता चला कि फिल्म के लिए अक्षय और विक्की दोनों बहस कर रहे हैं तब उन्होंने तुरंत अक्षय को फोन घुमा दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने नवीनतम कॉलम में ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाह से वह भी परेशान हो जाती हैं। कई बार सच-झूठ का पता लगाना मुश्किल होता है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि जब उन्हें पता चल अक्षय कुमार( Akshay Kumar) विक्की कौशल( Vicky Kaushal) के साथ फिल्म ऑपरेशन सिंदूर पर लड़ रहे हैं, तब मैंने अक्षय को तुरंत फोन किया। मैंने अपने पति से सवाल किया कि तुम विक्की कौशल के साथ बहस कर रहे हों, जवाब में अक्षय ने कहा कि ये बिल्कुल झूठ है ऐसा कुछ भी नहीं है। तब मुझे यकीन हुआ। एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि सच्चाई का लिटमस टेस्ट क्या होगा।

बताते चले कि निकी विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर ने ऑपरेशन सिंदूर फिल्म की घोषणा उस समय की थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर था। पोस्टर में एक महिला सैनिक को एक हाथ में राइफल पकड़े हुए और माथे पर सिंदूर लगाते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद बॉलीवुड की खूब आलोचना की गई थी बाद में टीम ने जनता से माफी भी मांगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article