बॉलीवुड

रामायण की सीता को ग्लैम डॉल बनना पड़ा भारी, इस वीडियो के चलते ट्रोलर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 12:05 PM IST

Dipika Chikhlia Transformation Video: रामायण फेम दीपिका चिखलिया का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक तरफ जहां उनके गजब के ट्रांसफॉरमेशन ने लोगों का दिल धड़का दिया, वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो की वजह से एक्ट्रेस की क्लास लगा दी।

Image

Dipika Chikhlia Gets Trolled

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर छाया दीपिका चिखलिया का वीडियो।
  • वीडियो में दिखा एक्ट्रेस का गजब का ट्रांसफॉरमेशन।
  • इस वीडियो की वजह से यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास।

Dipika Chikhlia Transformation Video: रामायण (Ramayan) फेम एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अदाकारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था जो उनके फैंस को बहुत पसंद आया (Dipika Chikhlia Video)। लेकिन इस वीडियो की वजह से कुछ लोगों ने अदाकारा को जमकर ट्रोल भी किया। यहां जानें आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ‌दीपिका चिखलिया को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा (Dipika Chikhlia Gets Trolled)।

दीपिका चिखलिया का वायरल वीडियो (Dipika Chikhlia Viral Video)

कुछ दिन पहले रामायण (Ramayan) टीवी सीरियल से अपना नाम कमाने वाली दीपिका चिखलिया ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था (Dipika Chikhlia Instagram Video)। यह एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो था, जिसमें एक्ट्रेस पहले अपने हाथों में सैंडल लिए नजर आ रही हैं। फिर अचानक उनका ट्रांसफॉरमेशन हो जाता है और वह ग्लैम डॉल बन जाती हैं (Dipika Chikhlia Transformation Video)। ट्रांसफॉर्मेशन के पहले उन्होंने नॉर्मल कपड़े पहने थे लेकिन ट्रांसफॉरमेशन के बाद वह‌ डार्क ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। यह वीडियो शेयर करने के साथ अदाकारा ने कैप्शन में लिखा था 'चेंज और ट्रांसफॉरमेशन।'

जैसे ही एक्ट्रेस (Ramayan Actress) ने यह वीडियो शेयर किया वैसे ही कुछ लोगों ने उनकी खूब तारीफ की। वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी (Dipika Chikhlia Video)। धीरे-धीरे करके कमेंट सेक्शन भरता गया और कुछ लोग एक्ट्रेस को‌ ट्रोल करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'यह सब शोभा नहीं देता तुमको।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'आपकी हर घर में पूजा होती है सीता माता फिर ऐसा अवतार क्यों।' एक और सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आपको सब सीता मैया के रूप में देखते हैं प्लीज कभी गलत पोस्ट मत डालना।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article