बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा तृप्ति डिमरी एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में हैं। तृप्ति डिमरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट को जन्मदिन की बधाई दी है, जिस कारण लोग उनको लेकर अलग-अलग तरह की बातें बना रहे हैं। तृप्ति और सैम काफी लम्बे समय से लोगों के बीच चर्चा में हैं। अदाकारा तृप्ति डिमरी के इस पोस्ट को लोग उनके रिश्ते की गवाही के तौर पर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि एनिमल अदाकारा ने फैंस को इशारों-इशारों में बता दिया है कि वो और सैम मर्चेंट एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Saif Amrita
कौन है सैम मर्चेंट?
अगर आपको नहीं पता है कि सैम मर्चेंट कौन हैं तो बता दें कि वो एक जाने-माने मॉडल रह चुके हैं। लम्बे समय तक मॉडलिंग करने के बाद सैम ने होटल बिजनेस में हाथ आजमाया और एक सफल बिजनेसमैन बनकर उभरे हैं। सैम और तृप्ति काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। भले ही इन दोनों ने अभी तक अफवाहों पर पक्की मुहर न लगाई हो लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि ये जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक कर सकते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ये एक-दूसरे को लेकर खूब पोस्ट करते हैं।
अगर तृप्ति डिमरी के करियर की बात करें तो फिल्म एनिमल के बाद से वो काफी अच्छा चल रहा है। फिल्म एनिमल ने तृप्ति डिमरी को ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया है। इन दिनों हर निर्माता की पहली पसंद तृप्ति डिमरी हैं। कार्तिक आर्यन से लेकर विक्की कौशल समेत सभी कलाकार तृप्ति के साथ काम करने के लिए बेचैन हैं। वैसे आपको तृप्ति और सैम की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
