बॉलीवुड

Triptii Dimri के हाथ लगी Prabhas की 'स्पिरिट', गदगद हुए बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने बंधे तारीफों के पुल

Sam Merchant on Triptii Dimri Star in Spirit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्टर त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) को आने वाले दिनों में प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) में देखा जाएगा। 'स्पिरिट' मिलने के बाद बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) ने सोशल मीडिया पर त्रिप्ती डिमरी की जमकर तारीफ की है।

Image

Sam Merchant on Triptii Dimri Star in Spirit

Sam Merchant on Triptii Dimri Star in Spirit: बीते शनिवार यानी 24 मई के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने कन्फर्म करते हुए बताया कि वो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने जा रही प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) में नजर आएंगी। इस फिल्म में त्रिप्ती डिमरी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को रिप्लेस किया है, जिन्हें मेकर्स ने बढ़ती मांगों के चलते 'स्पिरिट' मूवी से बाहर कर दिया था। एक तरफ त्रिप्ती डिमरी के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं दूसरी ओर 'एनिमल' एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट (Sam Merchant) ने भी त्रिप्ती डिमरी की जमकर तारीफ की है।

त्रिप्ती डिमरी को 'स्पिरिट' मिलने से खुश हैं बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट

सैम मर्चेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'स्पिरिट' का पोस्टर साझा किया। उन्होंने ताली बजाने वाले इमोजी के साथ त्रिप्ती डिमरी को यह मूवी पर सपोर्ट भी किया। 24 मई के दिन त्रिप्ती डिमरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा कर बताया था कि वो कई भाषाओं में बनने जा रही फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया।

Sam Merchant Post for Triptii Dimri

Sam Merchant Post for Triptii Dimri

संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास और त्रिप्ती डिमरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्द नजर आएगी। यह फिल्म भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा द्वारा निर्मित होगी। प्रभास के साथ त्रिप्ती डिमरी पहली बार काम कर रही हैं लेकिन संदीप रेड्डी वांगा संग एक्ट्रेस ने 'एनिमल' में काम किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो त्रिप्ती डिमरी को जल्द ही फिल्म 'धड़क 2' में देखा जाएगा। इस फिल्म में त्रिप्ती डिमरी के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article