बॉलीवुड

Times Now Summit 2024: Prasoon Joshi ने 'भारत' और 'हिन्दी' पर दिया जोर, राम मंदिर पर बोले- 'जब गम नहीं थे तब भी राम थे..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2024, 07:32 PM IST

Times Now Summit Prasoon Joshi Exclusive: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रसून जोशी आज 28 मार्च को टाइम्स नाउ समिट 2024 में बात करते हुए नजर आए हैं। प्रसून ने इस समिट में बात करते हुए हिंदी भाषा और भारत को लेकर बात करते हुए अपनी राय रखी हैं। आइए उनकी इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Image

Times Now Summit Prasoon Joshi

Times Now Summit Prasoon Joshi Exclusive: नेशनल अवॉर्ड विनर प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) आज 28 मार्च को टाइम्स नाउ समिट 2024 (Times Now Summit 2024) में बात करते हुए नजर आए हैं। बॉलीवुड के फेमस राइटर प्रसून जोशी ने इस समिट में बात करते हुए हिंदी भाषा और भारत को लेकर बात करते हुए अपनी राय रखी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी अपना बयान दिया है और इसपर बेहद खुशी जाहिर की है। प्रसून जोशी ने हिंदी भाषा की महत्वता पर जोर देते हुए यह भी साफ कर दिया कि वैश्वीकरण के नाम पर हमारी मातृ भाषा हिंदी को नहीं छीना जा सकता है। प्रसून ने कहा, 'अंग्रेजी यकीनन हमारी स्किल वाली भाषा हो सकती है लेकिन हिंदी मेरी मां के समान है, जिससे मैं नाराज हो सकता हूं, वो मुझसे नाराज हो सकती है लेकिन हम एक दूसरे से अलग अलग नहीं हो सकते।' आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

प्रसून जोशी ने राम मंदिर पर कही ये बात

22 जनवरी 2024 को हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्णा को लेकर बात करते हुए प्रसून जोशी ने टाइम्स नाउ समिट में कहा, 'मैं हमेशा से कहते आया हूं, राम तब भी थे जब हम नहीं थे। उनका अस्तित्व हमेशा से ही रहा है। लेकिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दिल छू लेने वाली रही है। भगवान राम के अस्तित्व पर कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।'

Time Now Summit 2024 Prasoon Joshi

Time Now Summit 2024 Prasoon Joshi

इंडिया और भारत के विवाद पर बोले प्रसून जोशी

इसी के साथ ही इंडिया और भारत की चर्चा पर बात करते हुए प्रसून ने कहा, 'यह बात तय है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी हम उतनी ही मजबूती से खड़े रहेंगे। पैर जितने धूमिल होंगे पूरी दुनिया उतना ही हमारे आगे सिर झुकाएगी। इंडिया हमारे दिमाग में बैठा हुआ है, लेकिन धीरे धीरे बदलाव आ रहा है। हालांकि हमें भारत नाम थोपना नहीं चाहिए बल्कि लोगों को अपनाना चाहिए।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article