बॉलीवुड

TMMTMTTM: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन स्टारर ने छापे 90 करोड़ रुपये, करण जौहर की हुई बल्ले-बल्ले

Karan Johar-Kartik Aaryan's TMMTMTTM: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस मूवी ने रिलीज से पहले ही 90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image

Pic Credit: IMDb

Karan Johar-Kartik Aaryan's TMMTMTTM: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बनने तले बन रही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) 2025 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस रोमांटिक मूवी कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी ऑनस्क्रीन नजर आ आने वाली है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक और टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं, वहीं दूसरी ओर रिलीज पहले ही कार्तिक आर्यन स्टारर ने करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

रिलीज से पहले 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने कमाए इतने करोड़

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) का बजट 150 करोड़ रुपये बताया गया। हालांकि 20करोड़ रुपये फिल्म के प्रिंट और पब्लिसित्टी के लिए जुटाए गए हैं। बजट के मामले में कार्तिक आर्यन स्टारर ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को पीछे छोड़ दिया है। बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 90 करोड़ रुपये में बिके हैं। अब इस मूवी को हिट होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। सबकुछ मिलकर अब फिल्म का बजट 170 करोड़ रुपये हो गया है।

समीर संजय विद्वांस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) की फाइनल एडिटिंग का काम जारी है। फिल्म 25 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि करण जौहर की मूवी को करने के लिए कार्तिक आर्यन को 40 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली है। अब यह देखना है कि कार्तिक आर्यन स्टारर किन-किन मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article