बॉलीवुड

नहीं मिल रहा था काम...प्रोड्यूसर की बदसलूकी से रो पड़े थे अक्षय कुमार, बंद हो गई थी 'हेरा-फेरी', इस मूवी ने चमकाई खिलाड़ी कुमार की किस्मत

Suneel Darshan on Akshay Kumar: अक्षय कुमार आज भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री टॉप डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। एक समय अक्षय कुमार ने ऐसा दौर भी झेला है, जब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थी और निर्माताओं ने उन्हें 'कचरा' कहना शुरू कर दिया था। 'जानवर' मूवी से दोबारा चमकी थी अक्षय कुमार की किस्मत।

Image

Pic Credit: Instagram

Suneel Darshan on Akshay Kumar: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। 90 के दशक से लेकर अब तक अक्षय कुमार ने रोमांटिक और एक्शन से भरी कई फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर विलेन का किरदार निभाने से भी परहेज नहीं किया और दर्शकों के बीच अपने टैलेंट को दिखाने के कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने फिल्मी करियर के दौरान अक्षय कुमार ने कई उतार चढ़ाव भी देखे। एक समय ऐसा भी था जब अक्षय कुमार की बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। बड़े-बड़े निर्माताओं ने अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों में लेने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं अक्षय कुमार को उस दैरान निर्माताओं ने 'कचरा' कहना शुरू कर दिया था। तो चलिए जानते जानते हैं क्या था पूरा मामला...

अक्षय कुमार 'कचरा' बोले थे निर्माता

बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत करते हुए निर्माता सुनील दर्शन ने 'जानवर' की शूटिंग के टाइम को याद किया। उन्होंने कहा, 'जानवर मूवी करते हुए अक्षय कुमार और मेरे बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी। एक समय ऐसा भी था जब उनके साथ कोई काम करने को राजी नहीं था। अक्षय कुमार का मजाक उड़ाया जाने लगा था। आज के समय के बड़े-बड़े निर्माता उस समय अक्षय कुमार को 'कचरा' मानने लगे थे। धीरे-धीरे अक्षय कुमार का रुतबा खत्म होता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि उन दिनों अक्षय कुमार की 'धड़कन' को होल्ड पर डाल दिया गया था। इतना ही नहीं निर्माताओं ने 'हेरा फेरी' तो बंद ही कर दी थी। मुझे भी यही लगने लगा था कि अक्षय कुमार की कोई भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं कर रही है। यही वजह थी कि उन्हें फिल्में भी नहीं मिल रही थी।'

Dhadkan

Dhadkan

निर्माता के बर्ताव से रो पड़े थे अक्षय कुमार

सुनील दर्शन ने बताया कि एक समय ऐसा आ गया था जब एक निर्माता ने अक्षय कुमार के साथ गलत बर्ताव किया और अभिनेता की आंखों में आंसू आ गए थे। सुनील दर्शन ने कहा, 'हम एक फिल्म बनाने चाहते थे। अक्षय कुमार मेरे ऑफिस आए तो बहुत ज्यादा परेशान थे। उनकी आंखों में आंसू थे। उन्होंने बताया कि हम एक मूवी की रिलीज को लेकर निर्माता के पास गए थे। फिल्म शुक्रवार को रिलीज के फाइनल हुई थी लेकिन इसका पोस्टर नहीं लगा हुआ। निर्माता ने अक्षय कुमार से काफी बदसलूकी से बात की थी।'

Jaanwar

Jaanwar

'जानवर' की वजह से चमकी अक्षय कुमार की किस्मत

सुनील दर्शन ने बात जारी रखते हुए बताया, 'उस दौरान राहुल नंदा हमारे डिजाइनर थे। मैंने उनसे कहा कि जुहू सर्कल पर सबसे महंगी साइट बुक को जाए। वहां पर केवल अक्षय कुमार के साथ 'जानवर' की होर्डिंग लगाएं। हमारी मूवी रिलीज होने ही वाली थी। हम नहीं चाहते थे कि अक्षय कुमार का कॉन्फिडेंस टूटे। इसके बाद हमने जो सोचा था वैसा ही किया। कुछ दिनों बाद जानवर रिलीज हुई। शुरुआत में इसका कलेक्शन काफी ठंडा रहा लेकिन यूपी में शानदार ओपनिंग मिली। बिहार में यह ऑल-टाइम हिट रही। जनवरी ही वो फिल्म थी, जिसने अक्षय कुमार के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला दिया था।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article