बॉलीवुड

Times Now Summit 2025: दादी शर्मिला टैगोर के बिकिनी लुक पर बोली सारा अली खान, कहा- "हमें केवल आंखों की शर्म और शालीनता रखनी चाहिए'

Times Now Summit 2025: एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी दादी शर्मिला टैगोर के आइकॉनिक बिकिनी लुक पर बात की। एक्ट्रेस ने अपने पटौदी परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि हमें बचपन से ही कुछ चीजें सिखाई गई हैं जो मुझे अपने परिवार के बारे में सबसे अच्छी लगती हैं।

Image

Times Now Summit 2025 Sara Ali Khan

Times Now Summit 2025: बीती रात वीरवार को टाइम्स नाउ समिट 2025( Times Now Summit 2025) में बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान( Sara Ali Khan) ने शिरकत की। इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर और आगे आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में खुलकर बात की। सारा अली खान जोकि एक फिल्मी परिवार से नाता रखती हैं उनके लिए अपने पिता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा उन्होंने यह भी बताया। इसी के साथ सारा अली खान ने अपनी दादी शर्मिला टैगोर( Sharmila Tagore) के फेमस बिकिनी सीन को याद करते हुए बताया कि जब हमने इसे देखा तो पहली बार कैसा लगा था।

सारा अली खान( Sara Ali Khan) ने पटौदी परिवार का जिक्र करते हुए कहा कि, आप जानते हैं कि मुझे अपने परिवार के बारे में क्या पसंद है और यह मुश्किल है लेकिन इसमें आधुनिकता और पारंपरिकता दोनों का ही मिलन है, चाहे वह मेरी दादी का बिकिनी पहनना हो। मुझे लगता है कि इसमें कुछ भी ब्लैक एण्ड व्हाइट नहीं है। हमारी परंपरा केवल साड़ी या सलवार कमीज में ही नहीं दिखती, यहां तक कि अगर मुझे किसी विज्ञापन में छोटी स्कर्ट पहननी पड़े और मैं हेयर रिमूवल क्रीम का विज्ञापन करूं, तो मुझे अपने पैर दिखाने होंगे क्योंकि उस समय मेरा काम यही होता है, लेकिन मुझे लगता है कि आप अपनी आंखों और अपने हाव-भाव में अपनी शालीनता बनाए रखते हैं और मुझे यह बहुत कम उम्र से ही सिखाया गया है।

सारा अली खान ने पापा सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) संग काम करने का भी जिक्र किया। उनसे पूछा गया कि क्या आपको अपने पापा सैफ अली खान के साथ काम करने में परेशानी होती है या सब सही तरीके से हो जाता है? सारा ने उस किस्से का जिक्र करते हुए बताया जब हम एक विज्ञापन शूट कर रहे थे और मैं तैयार होकर आई, पापा मुझे देखकर बोल रहे थे ये क्या मेरी बेटी है। सारा ने हंसते हुए जवाब दिया कि हमें साथ में कोई परेशानी नहीं होती।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article