बॉलीवुड

Tiges vs Pathaan में हुई Deepika Padukone और Katrina Kaif की एंट्री? सलमान-शाहरुख संग करेंगी जबरदस्त एक्शन!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 10, 2023, 08:04 AM IST

Deepika Padukone and Katrina Kaif in Tiger vs Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। टाइगर बनाम पठान में फीमेल लीड को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दीपिका-कैटरीना एक साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Image

Deepika Padukone and Katrina Kaif in Tiger vs Pathaan

KEY HIGHLIGHTS
  • जनवरी 2024 में शुरू होगी टाइगर vs पठान की शूटिंग।
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं।
  • दीपिका-कैटरीना दोनों ही फिल्म में नजर आ सकती हैं।

Tiger vs Pathaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस फिल्म टाइगर बनाम पठान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान-शाहरुख एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड फैंस के लिए आखिर इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है। हालांकि अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसको सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं। खबर सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों एक साथ फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक टाइगर vs पठान के लिए सलमान खान, शाहरुख खान और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को ही फाइनल किया गया है। फिलहाल फिल्म में विलेन और बाकी स्टारकास्ट को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।

क्या एक संग दिखेंगी दीपिका और कैटरीना?

यश राज फिल्म के एक सूत्र ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया कि अभी तक फिल्म में फीमेल लीड को लेकर कुछ फैसला नहीं लिया गया है। ऐसा भी हो सकता है कि दीपिका और कैटरीना दोनों को ही कास्ट किया जाए, या फिर दोनों में से किसी एक को फिल्म में जगह मिले। सूत्र ने आगे बताया, ‘फिल्म में फीमेल लीड की कितनी जरूरत है, इसी को ध्यान में रखते हुए कास्टिंग की जाएगी, ऐसा भी हो सकता है कि फीमेल लीड की जरूरत ही ना पड़े।’

बॉक्स ऑफिस पर होगा सलमान-शाहरुख का जलवा

इसी ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है, जिसके बाद नवंबर 2023 में स्पेस यूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते दिखेंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अब पठान की सफलता के बाद फिल्म 'जवान' के एक साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करते नजर आएंगे। अब फैंस सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म टाइगर vs पठान में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article