Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक साथ एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। टाइगर बनाम पठान की शूटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। इसके साथ ही अब खबर सामने आ रही है कि सिद्धार्थ आनंद ही टाइगर बनाम पठान को डायरेक्ट करने वाले हैं। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली है, जिसके बादनवंबर 2023 में स्पाईयूनिवर्स की फिल्म टाइगर 3 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते दिखेंगे। इसके साथ ही शाहरुख खान भी अब पठान की सफलता के बाद फिल्म 'जवान' के एक साथ बड़े पर्दे पर एक बार फिर दमदार वापसी करते नजर आएंगे। फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर काफी पसंद आई थी। अब सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ फिल्म टाइगर vs पठान में नजर आने वाले हैं।
सिद्धार्थ आनंद की हुई एंट्री
बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस बार कैमियो रोल में नहीं बल्कि पूरी फिल्म में दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। इस बीच अब दोनों की फिल्म टाइगर बनाम पठान में बड़े डायरेक्टर की एंट्री हो गई है। वॉर और पठान जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद अब फिल्म टाइगर vs पठान को भी डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में उनकी एंट्री के बाद फैंस काफी खुश हैं।
वॉर 2 से हुए सिद्धार्थ की छुट्टी
फिल्म वॉर 2 से सिद्धार्थ आनंद की छुट्टी हो गई है। सिद्धार्थ की जगह अब अयान मुखर्जी फिल्म को डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि टाइगर vs पठान की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
