बॉलीवुड

करण जौहर की एक्शन ड्रामा से चमकेगी टाइगर श्रॉफ की किस्मत, लक्ष्य-जान्हवी कपूर भी आएंगे नजर!

Tiger Shroff in Karan Johar's Next Action Drama: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने एक एक्शन मूवी के लिए करण जौहर से हाथ मिलाया है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ के साथ लक्ष्य और जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी।

Image

Pics Credit: IMDb

Tiger Shroff in Karan Johar's Next Action Drama: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की किस्मत उनका साथ नहीं दे रही है। टाइगर श्रॉफ की बीती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में विफल रही हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टाइगर श्रॉफ आने वाले दिनों में करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही एक एक्शन ड्रामा में नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ के फैन्स की उम्मीद है कि ये फिल्म अभिनेता के करियर को एक बार फिर पटरी पर ला सकती है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ ने इस मूवी की तैयारी भी शुरू कर दी हैं।

करण जौहर की एक्शन ड्रामा में दिखेगी टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य की जोड़ी

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही एक्शन ड्रामा में लक्ष्य, टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर की जोड़ी नजर आएगी। इस मूवी के निर्माता करण जौहर होंगे। बताया जा रहा है कि इस मूवी का निर्देशन राज मेहता करेंगे। यह एक रिवेंज स्टोरी होगी। यह भी सुनने में आया है कि इसी साल नवम्बर में यह भी फ्लोर पर जा सकती है। टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य की ऑनस्क्रीन भिड़ंत को देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। हालांकि करण जौहर और टाइगर श्रॉफ की ओर से अभी तक इस मूवी की लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार फिल्म 'बागी 4' में देखा गया था। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी यह मूवी ए हर्ष द्वारा निर्देशित थी। इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में टाइगर अपने सबसे खतरनाक अवतार में नजर आए थे। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा, सौरभ सचदेवा और उपेंद्र लिमये सहित कई कलाकारों की टुकड़ी भी शामिल थी। वहीं दूसरी ओर लक्ष्य को हाल ही में रिलीज हुई आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था। इस सीरीज में बॉबी देओल अहम रोल में थे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article