Tiger Nageswara Rao Twitter Review: एक्शन स्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की पहली पैन इंडिया फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' (Tiger Nageswara Rao) को आज 20 अक्टूबर 2023 को देशभर में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में रवि तेजा का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में रवि तेजा के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) नजर आने वाली हैं। बता दें कि अपनी डेब्यू फिल्म में नुपूर सेनन अपने बहन कृति सेनन की 'गणपत' से क्लैश कर रही है। टाइगर नागेश्वर राव और गणपत एक ही दिन रिलीज हो गई है।
इसका मतलब ये कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों बहनों का महासंग्राम देखने को अब मिल रहा है। 'टाइगर नागेश्वर राव' का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। आइए अब मूवी को लेकर सामने आ रहे फैंस के रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
फैंस ने टाइगर नागेश्वर राव को दिेए पूरे नंबर
रवि तेजी और नुपूर सेनन की मूवी टाइगर नागेश्वर राव फैंस को पसंद आ रही है। सोशल मीडिय पर फैंस के पॉजिटिव रिएक्शन ही सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रवि तेजा की पैन इंडिया फिल्म टाइगर नागेश्वर राव एक दम हिट है, इस बात में कोई दोहराय नहीं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'नुपूर सेनन को डेब्यू बिलकुल दमदार है। बता दें कि फिल्म को कन्नड़ भाषा में ऑरिजिनली बनाया गया है।
