बॉलीवुड

Tiger 3 की ये स्ट्रेटेजी मिट्टी में मिलाएगी Jawan और Pathaan का रिकॉर्ड, पैसों से भर जाएगी मेकर्स की झोली

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 13, 2023, 06:07 PM IST

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का टीजर इस महीने 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स का दिवाली प्लान काफी धमाकेदार होने वाला है।

Image

Salman Khan - Katrina Kaif (credit pic: instagram)

Tiger 3: सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स 16 अक्टूबर को फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। टाइगर 3 का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मेकर्स फिल्म के क्रेज को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मेकर्स ने हाल ही में सलमान का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में भाईजान राउडी अवतार में नजर आ रहे हैं। फैंस को लगा था कि फिल्म 10 नवंबर को रिलीज होगी। मेकर्स ने अब फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। टाइगर 3 सिनेमाघरों में 12 नवंबर को रिलीज होगी।

दिवाली हॉलीडे से मेकर्स को होगा बंपर फायदा

मेकर्स दिवाली के लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 10 नवंबर को धनतेरस है। इसके बाद छोटी और दिवाली की छुट्टी पड़ेगी। वहीं, अगर लोग दिवाली की तैयारियों में बिजी होंगे तो भी लोगों को भाईदूज का ऑफ मिलेगा। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा मिलेगा। इस वजह से फिल्म को 12 नवंबर को रिलीज करने का फैसला बिल्कुल ठीक है।

वाईआरएफ के इस बिग बजट प्रोजेक्ट से सलमान खान को काफी उम्मीदें है। सलमान खान अपने इंटरव्यू में भी कह चुके हैं कि फिल्म की कमाई का गोल 1000- 1200 करोड़ होना चाहिए। ऐसे में टाइगर 3 को लेकर बहुत ज्यादा प्रेशर है। टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article