Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 दो दिन बाद ऑन एयर होने वाला है। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स शो के कई प्रोमो शेयर कर चुके हैं। शो 15 अक्टूबर को कलर्स टीवी पर रात 9 बजे ऑनएयर होगा। शो के ग्रैंड लॉन्च की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 के सेट से कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई है। हमेशा की तरह बिग बॉस का घर नए थीम के साथ सजाया गया है। आइए शो से जुड़ी 5 बड़ी बातों के बारे में जानते हैं।
1. दिल, दिमाग और दम का होगा खेल
मेकर्स प्रोमो में इस बारे में साफ बता चुके हैं कि कंटेस्टेंट्स को दिल, दिमाग और दम के साथ खेलना होगा। शो का ये यूनिक कॉन्सेप्ट देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस बार घर में कुछ कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के लोग ही होंगे। कुछ सदस्यों के पास घर में स्पेशल पॉवर होगी जिसे बिग बॉस खुद देंगे।
2. फोन का इस्तेमाल कर सकेंगे कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 17 में पहली बार कंटेस्टेंट्स फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा बिग बॉस के इतिहास में पहली बार होगा। बिग बॉस का घर हमेशा चर्चा में रहता है क्योंकि कंटेस्टेंट्स बाहर की दुनिया से अलग हो जाते हैं। फोन का ये दमदार ट्विस्ट देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेंड है।
3. सिंगल वर्सेज कपल होगी थीम
बिग बॉस 17 की थीम सिंगल वर्सेज कपल होगी। शो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे शामिल हो सकते हैं। मेकर्स ने अभी तक किसी भी कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।
4. 24 घंटे लाइव होगा शो
बिग बॉस 17 आप कलर्स टीवी के अलावा जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। शो को जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव दिखाया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला लिया है।
5. भोजपुरी और टीवी सितारे हुए नजर अंदाज
इस बार बिग बॉस 17 में ज्यादातर यूट्यूबर नजर आएंगे। मेकर्स ने टीवी स्टार्स और भोजपुरी आर्टिस्ट को नजर अंदाज किया है। शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट बाहर आ चुकी हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस पर मुहर नहीं लगाई है।
