Bollywood Couples who doesn't look good on screen: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जोड़ी फैंस का काफी पसंद आती है, हालांकि फिल्म ब्राह्मस्त्र में दोनों को बड़े पर्दे पर फैंस ने काफी पसंद नहीं किया था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तरह ही बॉलीवुड के ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्हें फैंस ने फिल्मों में पसंद नहीं किया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का नाम भी शामिल है। बॉलीवुड के ये रियल लाइफ कपल्स फिल्मों में एक साथ ज्यादा पसंद नहीं किए गए हैं और इनकी जोड़ी फेल हो गई। तमाम फैन फॉलोइंग के बावजूद भी इन कपल्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चल सकी हैं। यहां ऐसे ही कुछ कपल्स पर नजर डालते हैं जो ऑनस्क्रीन नहीं चल पाए हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

ranbir kapoor and alia bhatt
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी फिल्म ब्राह्मस्त्र के सेट शुरू हुई थी। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही दोनों ने शादी कर ली थी। रियल लाइफ में आलिया औऱ रणबीर को जोड़ी को फैंस काफी प्यार करते हैं,हालांकि फिल्म ब्राह्मस्त्र में दोनों की जोड़ी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई हैं।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन

amitabh bachchan and jaya bachchan
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का कोई सानी नहीं हैं, फैंस अमिताभ बच्चन पर जमकर प्यार लुटाते हैं। रियल लाइफ में अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन संग शादी रचाई है। हालांकि फिल्मों में अमिताभ और जया को जोड़ी को फैंस ने ज्यादा पसंद नहीं किया है। दोनों सिलसिला और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं।
अजय देवगन और काजोल

ajay devgn and kajol
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल एक दूसरे से काफी प्यार करते हैं, उनकी शादी को अब कई साल हो चुके हैं। हालांकि फिल्मों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद नहीं किया गया है। दोनों एक साथ 'प्यार तो होना ही था' और हल्ला बोल जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी फिल्मों में ज्यादा हिट साबित नहीं हुई है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान

saif ali khan and kareena kapoor khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी एक साथ 'टशन' और एजेंट 'विनोद' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि फैंस ने दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन ज्यादा पसंद नहीं किया था। हालांकि रियल लाइफ में सैफ और करीना एक साथ काफी अच्छे लगते हैं।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

akshay kumar and twinkle khanna
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक साथ इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी जैसी फिल्म में नजर आ चुके हैं, हालांकि दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद नहीं आई थी। और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। हालांकि रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी फैंस को काफी अच्छी लगती है।
