बॉलीवुड

The Immortal Ashwathama: विक्की कौशल के बाद रणवीर सिंह भी हुए बाहर!! इन 2 साउथ एक्टर्स के पास पहुंची 500 करोड़ी मूवी

Jr Ntr-Ram Charan considered for The Immortal Ashwathama: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा (The Immortal Ashwathama) से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का पत्ता भी साफ हो गया है। खबरें हैं कि मेकर्स जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) में से किसी एक को इस मूवी में लेने की सोच रहे हैं।

Image

The Immortal Ashwathama: विक्की कौशल के बाद रणवीर सिंह भी हुए बाहर!! इन 2 साउथ एक्टर्स के पास पहुंची 500 करोड़ी मूवी

Jr Ntr-Ram Charan considered for The Immortal Ashwathama: बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर काफी लम्बे समय से अपनी बिग बजट मूवी द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन यह शुरू नहीं हो पा रही है। आदित्य धर ने द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा का ऐलान विक्की कौशल के साथ किया था, जिनके साथ उन्होंने उरी जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी। कुछ दिनों पहले खबरें आईं कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया है और मेकर्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ इसे शुरू करने की सोच रहे हैं। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं।

साउथ स्टार्स के साथ द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा शुरू करना चाहते हैं मेकर्स

फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को पहले रॉनी स्क्रूवाला बनाने वाले थे लेकिन अब इसे जियो सिनेमा बनाने जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो जियो सिनेमा के साथ हाथ मिलाने का बाद आदित्य धर ने फैसला लिया है कि वो अपनी ये मेगा बजट द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा को साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण या फिर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ बनाएंगे। ट्रिपल आर और पुष्पा रिलीज होने के बाद से ही जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की लोकप्रियता चरम पर है और मेकर्स इन दोनों स्टार्स के साथ फिल्में बनाने के लिए बेचैन हैं। राम चरण और अल्लू अर्जुन में से कौन सा स्टार द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा में दिखाई देगा, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

नहीं हुआ है द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा का आधिकारिक ऐलान

द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के मेकर्स ने अभी तक फिल्म का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आदित्य धर ने अभी इन दोनों कलाकारों से बात शुरू की है। जैसे ही वो प्रोजेक्ट के लिए हीरो लॉक कर लेंगे, वैसे ही वो द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा का आधिकारिक ऐलान कर देंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article