बॉलीवुड

सलमान खान की वजह से बंद हुई जॉन अब्राहम की गामा पहलवान बायोपिक!! परमीत सेठी ने सालों बाद खोला राज

कलाकार और निर्देशक परमीत सेठी (Parmeet Sethi) कुछ साल पहले द ग्रेट गामा पहलवान पर बायोपिक बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ हाथ मिलाया था। ये फिल्म फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन सलमान खान (Salman Khan) की वजह से ये ठंडे बस्ते में चली गई। परमीत सेठी ने द ग्रेट गामा पहलवान बायोपिक बंद होने की कहानी बयां की है।

Image

Gama Pehlwan Biopic

बॉलीवुड कलाकार परमीत सेठी ने सफल एक्टिंग करियर के बाद डायरेक्शन में हाथ आजमाने का फैसला किया और बदमाश कंपनी जैसी फिल्म बनाई। इस फिल्म के बाद परमीत सेठी द ग्रेट गामा पहलवान की बायोपिक में लग गए थे, जिसे उन्होंने महीनों की मेहनत के बाद लिखा था। परमीत सेठी चाहते थे कि इस फिल्म को यशराज बैनर ही प्रोड्यूस करे क्योंकि उनकी पहली फिल्म को भी आदित्य चोपड़ा ने ही प्रोड्यूस किया था। जब परमीत सेठी द ग्रेट गामा पहलवान की बायोपिक लेकर आदित्य चोपड़ा के पास पहुंचे तो उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने से मना कर दिया और सलमान खान को इसकी वजह बताया।

असल में आदित्य चोपड़ा ने परमीत सेठी को जानकारी दी कि वो सलमान खान के साथ गामा पहलवान पर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं, जिस कारण उनकी फिल्म के साथ उनका जुड़ना मुश्किल होगा। हालांकि आदित्य चोपड़ा ने परमीत को दूसरे बैनर्स के साथ फिल्म बनाने से नहीं रोका और उन्हें किसी दूसरे निर्माता के साथ हाथ मिलाने की सलाह दी। इसके बाद परमीत सेठी जॉन अब्राहम के पास अपनी फिल्म लेकर गए जो इसके साथ जुड़ने के लिए तैयार हो गए। जॉन अब्राहम ने परमीत सेठी की द ग्रेट गामा बायोपिक को प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया लेकिन उन्हें कोई दूसरा साथी नहीं मिला क्योंकि सलमान खान ने गामा पहलवान पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया था।

कोई निर्माता नहीं मिलने के बाद परमीत सेठी को द ग्रेट गामा पहलवान की बायोपिक बनाने का सपना त्यागना पड़ा और वो दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए। सलमान खान ने खुद भी ये फिल्म अब तक नहीं बनाई है और न ही परमीत की मेहनत फ्लोर पर आ पायी। परमीत ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'सलमान गामा पहलवान पर फिल्म बनाना चाहते थे, जिस कारण मैं इसे शुरू नहीं कर पाया। सलमान खान के ऐलान के बाद मुझे निर्माता नहीं मिले और अब तक ये फिल्म नहीं बनी है। मैं भी दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हो गया क्योंकि मुझे भी घर की किचिन चलानी थी।' वैसे आप सलमान खान और जॉन अब्राहम में से किस अभिनेता को गामा पहलवान के किरदार में देखना पसंद करेंगे?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article