बॉलीवुड

The Bull: बीच में लटक गई Salman Khan की फिल्म !! Karan Johar के फूल गए हाथ-पांव

Salman Khan's 'The Bull' Delayed: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बन रही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'द बुल' (The Bull) की शूटिंग को लगभग 2 महीनों के लिए टाल दिया गया है।

Image

Salman Khan and Karan Johar

Salman Khan's 'The Bull' Delayed: साल 2023 में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों करने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'द बुल' (The Bull) के लिए लगभग 25 सालों के बाद करण जौहर (Karan Johar) के साथ हाथ मिलाया है। टीम ने मुंबई मे 28 दिसंबर के दिन फिल्मसिटी में 'द बुल' का मुहूर्त किया था। फिल्म के फरवरी में फ्लोर पर जाने की उम्मीद थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हिं सलमान खान और करण जौहर की 'द बुल' को इंडिया-मालदीव के बीच हुए विवाद के चलते डिले कर दिया गया है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार करण, विष्णु और सलमान ने स्क्रीनप्ले के लिए और समय लेने का फैसला किया है। वो इस स्क्रीनप्ले पर दोबारा काम करेंगे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दोनों देशों में चल रहा विवाद शांत होने के बाद फिल्म को फ्लोर पर ले जाया जाएगा। फरवरी शेड्यूल में कम से कम 2 महीने की देरी हो गई है।

बता दें सलमान खान स्टारर 'द बुल' का निर्देशन विश्नुवार्धान कर रहे हैं। यह फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनाई जा रही है। दिलचस्प बात यह कि सलमान खान को पहली बार इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। फिल्म में तृषा की एंट्री पर मेकर्स ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article