बॉलीवुड

Thank God Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन तक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थैंक गॉड, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 07:13 AM IST

Thank God Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म थैंक गॉड की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बॉक्स ऑफिस में तीन दिन बाद थैंक गॉड औंधे मुंह गिर गई है। जानिए तीन दिन में कितनी हुई थैंक गॉड की कमाई।

Image

Thank God Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन तक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थैंक गॉड, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

KEY HIGHLIGHTS
  • थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर कर रही है संघर्ष
  • फिल्म की कमाई में लगातार आ रही है गिरावट
  • तीन दिन बाद फिल्म का कलेक्शन महज 18 करोड़ रुपए।

Thank God Movie Box Office Collection Day 3: अजय देवगन (Ajay Devgn), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की कॉमेडी फिल्म थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुए फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। तीसरे दिन यानी गुरुवार को थैंक गॉड की कमाई में 25 फीसदी से ज्यादा कमी आई है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को थैंक गॉड (Thank God Box Office Collection Day 3) ने लगभग चार से साढ़े चार करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपए हो गया है। देशभर के सभ शहरों में फिल्म की कमाई में गिरावट आ रही है। कॉमेडी फिल्मों को पसंद करने वाले शहर गुजरात और राजस्थान में फिल्म को अच्छे फुटफॉल नहीं मिल रहे हैं। वहीं, वीकेंड की शुरुआत शनिवार से होगी। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में छठ पूजा की भी छुट्टी है।

फिल्म के लिए तीन दिन अहम

थैंक गॉड को यदि बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम 50 करोड़ रुपए का कलेक्शन करना है तो शुक्रवार की कमाई में गिरावट दर्ज नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा शनिवार और रविवार को कमाई में लगभग 30 फीसदी तक का उछाल लाना होगा। फिल्म को गुजरात और राजस्थान में ठीक-ठाक रिसपॉन्स मिल रहा है। इन राज्यों में फिल्म को दिवाली की लंबी छुट्टी का फायदा मिला है। हालांकि, देश के दूसरे हिस्सों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष कर रही है। थैंक गॉड को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है।

थैंक गॉड को बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु से कड़ी टक्कर मिल रही है। राम सेतु ने गुरुवार तक 7.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article