Thamma Trailer Update: आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) की अपकमिंग मूवी 'थामा' फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस दिवाली पर बड़ा धमाका करने जा रही है। उससे पहले मेकर्स ने फैंस को खुश करने के लिए बड़ा प्रोग्राम सेट किया है। जी हां मैडॉक फिल्म्स( Maddock Films) ने घोषणा की है कि परसों यानि शुक्रवार को कुछ बड़ा होने वाला है। शुक्रवार को स्त्री और थामा दोनों साथ नजर आने वाले हैं। निर्माता दिनेश विजन ने फैंस के लिए सरप्राइज प्लान किया है। यह सरप्राइज कुछ अलग अंदाज में होने वाला है। आइए आपको बताते हैं क्या है वो नई अपडेट
हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने हुए मैडॉक फिल्म्स ने बताया है कि परसों, शाम 5 बजे, मुंबई के बांद्रा फोर्ट में स्त्री( Stree) और थामा( Thamma) आ रहे हैं। फिल्म से जुड़े पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि "ओ स्त्री परसों आना"। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'स्त्री' 'थामा' का ट्रेलर लॉन्च करने आने वाली है। हालांकि फैंस के लिए सरप्राइज रखते हुए, मेकर्स ने यह नहीं बताया कि उनका असल में क्या प्लान है। इस घोषणा के बाद फैंस की खुशी आसमान छू रही है। क्योंकि फैंस की फेवरेट स्त्री एक नई कहानी लेकर आ रही है। अब देखना यह है कि परसों क्या होने वाला है।
थामा ( Thamma) की बात करें तो फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने का प्लान बनाया गया है। यह मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा होगी। जिसमें आयुष्मान खुराना-रश्मिका मँदाना लीड रोल में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर ने फैंस को बेताब कर दिया है। क्योंकि पहली बार ये जोड़ी कुछ नया लेकर आ रही है।
