Vicky Kaushal To Star in Chhaava 2: बीते साल 14 फरवरी के दिन दिनेश विजान के बैनर तले बनी फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस हिला दिए थे। लक्ष्मण उतेकर के निदेशन में बनी फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी। अपनी एक्टिंग से विक्की कौशल दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। 'छावा' की सफलता के बाद अब बड़ी खबर सामने यह आ रही कि मेकर्स इस मूवी का सीक्वल लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। खास बात यह है कि 'छावा 2' में विक्की कौशल को छत्रपति संभाजी महाराज के पुत्र शाहू महाराज के किरदार में देखा जा सकता है।
विक्की कौशल संग 'छावा 2' बनाने के लिए उत्सुक हैं मेकर्स...
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 'छावा' का सीक्वल छत्रपति संभाजी महाराज के पुत्र शाहू महाराज के जीवन पर आधारित हो सकता है। यह प्रोजेक्ट को मेकर्स 2027 या फिर 2028 की शुरुआत में शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल ने भी इस प्रोजेक्ट को करने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि मेकर्स और विक्की कौशल की ओर से इन खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान साझा नहीं किया गया है। मगर यह भी काफी हद तक तय है कि एक्टर-डायरेक्टर जल्द ही इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें: 2026 Box Office Analysis: कंटेंट बेस्ड Ikkis-O'Romeo ने किया निराश, धुरंधर 2-बॉर्डर 2 ने बचाई लाज)

Vicky Kaushal
शाहू महाराज, जिनका जन्म शिवाजी द्वितीय के रूप में हुआ था। उनका जीवन काफी सिंपल रहा था। अपने पिता संभाजी महाराज को मृत्युदंड दिए जाने के बाद बचपन में ही उन्हें मुगल बादशाह औरंगजीब द्वारा कैद कर लिया गया था। रिहा होने के बाद उन्होंने मराठा सत्ता को दोबारा स्थापित किया, जिससे उनके जीवन की कहानी एक शानदार उदाहरण बन गई। (इसे भी पढ़ें: EXCLUSIVE: अक्षय खन्ना के साथ काम करना आसान नहीं, प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा)
'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे विक्की कौशल
'छावा' की सफलता के बाद ही विक्की कौशल ने संजय लीला भंसाली संग फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए हाथ मिलाया था। इस मूवी की काफी हद तक शूटिंग पूरी हो गई है। इस मूवी में विक्की कौशल को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अहम रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा विक्की कौशल के पास फिल्म 'महावातर' भी है।
