2026 Box Office Analysis: साल 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी हैं। 'इक्कीस' से लेकर 'ओ रोमियो' जैसी कंटेंट बेस्ड मूवीज को लेकर चर्चा हुई थी, उसे देखने के बाद ऐसा लगा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सनी देओल की 'बॉर्डर 2' से लेकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉलीवुड की लाज बचाई है। आइए 2026 की इन 10 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डालें एक नजर...
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस बिजनेस 329 करोड़ रुपये था।
रानी मुखर्जी ने 'मर्दानी 3' के साथ धमाकेदार वापसी तो लेकिन उनकी फिल्म चल नहीं पाई। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन केवल 52 करोड़ रुपये रहा।
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की 'वध 2' के ट्रेलर को लोगों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये ही कमा पाई।
शनाया कपूर ने फिल्म 'तू या मैं' में शानदार एक्टिंग की थी। फिल्म भी शानदार थी लेकिन चल नहीं पाई। इसका कलेक्शन 7 करोड़ रुपये रहा था।
शाहिद कपूर और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'ओ रोमियो' को भी ऑडियंस ने पसंद किया लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस केवल 73 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया।
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने शहर में' की कहानी काफी हटकर थी। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 8 करोड़ रुपये कमाए।
तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' को भी दर्शकों का भरपूर प्यार नहीं नहीं मिला। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
'द केरला स्टोरी' की कहानी ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' भारत में अब तक 844 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।