बॉलीवुड

Tere Ishq Mein: भीड़ में फंसी कृति सेनन तो रक्षक बने धनुष, वीडियो देख लोगों ने एक्टर को बताया 'जेंटलमैन'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 30, 2025, 12:25 PM IST

Dhanush-Kriti Sanon Viral Video: एक्टर धनुष (Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को लोगों को खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज के बाद गेटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy) थिएटर में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि...

Image

Image Source: Viral Bhayani Instagram

Dhanush-Kriti Sanon Viral Video: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush) और फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज से बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद धनुष की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। तो चलिए जानते हैं इस वीडियो में क्या खास है, जिसकी वजह से एक्टर की खूब तारीफ हो रही है।

कृति सेनन को भीड़ से बचाते नजर आए धनुष

धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर एक बार फिर खबरों में आ गए है। इसकी वजह एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभी हाल ही में मुंबई के गेटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy) थिएटर में आनंद एल राय (Anand L Rai) की रोमांटिक मूवी ‘तेरे इश्क में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान वहां इतनी भीड़ हो गई कि धनुष और कृति सेनन भी फंस गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि कि कृति थोड़ा घबरा गईं, लेकिन हमारे साउथ सुपरस्टार धनुष ने एकदम हीरो वाला स्टाइल दिखाया और कृति को अपनी बाहों में शील्ड करके कार तक पहुंचाया। वो वीडियो अभी इंस्टा-ट्विटर पर आग की तरह फैल रहा है।

यहां देखें कृति सेनन और धनुष का वायरल वीडियो

फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंचे रहे हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं। फिल्म ने दो दिनों में 33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article