बॉलीवुड

Tejas Movie Twitter Review: कंगना रनौत की एक्टिंग देखना लगा दर्शकों के लिए टॉर्चर, फिल्म को बताया पैसा बर्बाद

Tejas Movie Twitter Review in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो जान लिजिए दर्शकों के रिव्यू आखिर फिल्म देखने लायक है या नहीं।

Image

Tejas Movie Twitter Review

Tejas Movie Twitter Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म तेजस आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को काफी कम मिला। ऐसे में बेहद ही कम लोग फिल्म देखने थिएटर भी कई जगह खाली देखने को मिलने। ऐसे में तेजस का पहला शो देख दर्शक अपने रिव्यू दिए हैं, जो काफी निराशाजनक है। कंगना की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी तेजस फ्लॉप होने की कगार पर लग रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए दर्शकों के रिव्यू।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप होने की राह पर चल पड़ी है, तेजस (Tejas) देखने के बाद लोगों ने अपने चौंका देने वाले रिव्यू दे दिए हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर ट्ववीट करते हुए लिखा कि समय और पैसे की पूरी बर्बादी तेजस। इतनी दयनीय फिल्म बनाने के लिए भी आपको वास्तव में कड़ी मेहनत करनी होगी और पटकथा लेखन में वास्तव में अच्छा होना होगा। जब असहनीय फिल्मों की बात आती है तो यह शीर्ष फिल्म है। जस 90 के दशक के वीडियो गेम की तुलना में एक खराब बजट, खराब स्क्रिप्टेड, निम्न मानक वीएफएक्स है।

वहीं एक यूजर ने लिखा कि तेजस फिल्म आपदाओं की आपदा है। दयनीय कहानी और अभिनय, उबाऊ पटकथा, स्क्रीन पर कुछ भी देखने लायक नहीं था। ऐसा लगा जैसे कोई 2 घंटे लंबी टॉर्चर फिल्म हो, जिसे सिर्फ तिहाड़ जेल के कैदी ही देखने लायक हैं। जानकारी के लिए बता दें की तेजस फिल्म पहले दिन 1.5 से 2 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article