Tara Sutaria and Veer Pahariya's Spotted Together: वीर पहाड़िया ने इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। इस मूवी से डेब्यू करने के बाद वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वीर पहाड़िया इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को डेट कर रहे हैं। हाल ही में इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है।
बीते दिन यानी मंगलवार को वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया को मुंबई में एक इवेंट में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान वीर पहाड़िया को तारा सुतारिया के लिए कार का दरवाजा भी खोलते हुए देखा गया। दोनों को एक साथ देखने के बाद अब फैन्स को यकीन हो गया है कि ये कपल रिलेशनशिप में है। दोनों का स्टाइलिश लुक भी कैमरे में कैद हुआ है। वीर और तारा की कई पिक्स इस दौरान क्लिक की गईं और ये सभी इंटरनेट पर बड़ी तेजी से पसंद भी की जा रही हैं।
वीर पहाड़िया को डेट करने से पहले तारा सुतारिया रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन संग रिश्ते में थीं। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा गया था। हालांकि एक दिन ऐसा आया, जब इनका ब्रेकअप हो गया और दोनों अलग हो गए। तारा सुतारिया से ब्रेकअप होने के बाद आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से शादी साल 2025 में ही शादी कर ली।
