Nora Fatehi Exits Ragini MMS 3: एकता कपूर ( Ekta Kapoor) की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रागिनी एमएमएस( Ragini MMS) के दो पार्ट शानदार रहे थे। दर्शकों को उनकी ये दोनों मूवी काफी पसंद आई थी। हॉरर-ड्रामे के साथ फैंस को डराने के बाद, अब मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का प्लान किया है। बालाजी टेलीफिल्म्स रागिनी एमएमएस का पार्ट 3( Ragini MMS 3) बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने ग्लोबल स्टार नोरा फतेही( Nora Fatehi) को कास्ट किया था। लेकिन अब खबर सामने आई है कि फिल्म से नोरा ने अपने हाथ पीछे कर लिए हैं। उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। अब कौन है रागिनी एमएमएस 3 की नई हीरोइन आइए आपको बताते हैं।
सूत्रों के अनुसार, "हाल ही में नोरा फतेही ( Nora Fatehi) के रागिनी एमएमएस 3 से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। दरअसल, नोरा फतेही इस प्रोजेक्ट के लिए पहली पसंद थीं और निर्माता उनकी इन्टरनेशनल पॉपुलैरिटी को देखते हुए, इस फिल्म में कास्ट कर रहे थे।हालांकि अब वह फिल्म से बाहर हो गई है। जिसकी वजह मुख्य रूप से टाइट शेड्यूल बताया जा रहा है। सूत्र के अनुसार नोरा फतेही के बाद अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं और वह इसे लेकर बाधित है, जिस वजह से एक्ट्रेस रागिनी एमएमएस 3 को टाइम नहीं दे पाएगी।
नोरा फतेही ( Nora Fatehi) की जगह अब फिल्म में तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) को कास्ट करने की बात कर रही है । अब मुख्य भूमिका के लिए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि, "तमन्ना को अब इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है, और वह फिल्म के लिए काम कर रही है"। तमन्ना भाटिया का इस फिल्म में होना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होने वाला।
